बलरामपुर: कलेक्टर  चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले में ठोस अपशिष्ट  प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में दीवार लेखन कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आमजनों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता संबंधी नियमों की जानकारी सरल और आकर्षक तरीके से दी जा रही है।

ग्राम पंचायतों की प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी संदेश, कचरे के पृथक्करण के तरीके को चित्रों और नारालेखन के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 से संबंधित गीला, सूखा, सैनिटरी एवं विशेष श्रेणी के कचरे को अलग-अलग रखने का संदेश दिया जा रहा है। साथ ही कचरा फेंकने, खुले में कचरा जलाने तथा स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी भी दी जा रही है।

दीवार लेखन के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि प्रत्येक नागरिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
[

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!