लखनपुर:  आगामी मोहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने के उद्देश्य से लखनपुर स्थित अंजुमन गौसिया कमेटी की बैठक शनिवार रात वार्ड क्रमांक 4 के इमामबाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और मोहर्रम पर्व की तैयारियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से गौहर अली को मोहर्रम कमेटी का अध्यक्ष (सदर) चुना गया। इसके अलावा इमरान हुसैन, हिसामुद्दीन, लतीफ खान एवं शेरा खान को नायब सदर, इमरान अंसारी एवं जफीरुल खान  को सचिव,मकसूद हैदर एवं जानिसार अख्तर को खजांची तथा सदाकत हुसैन को खादिम की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मोहर्रम पर्व मनाने का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समुदाय की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अंजुमन गौसिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी इदरीश खान, सचिव लनसरत अली सहित हाशिम खान, जसीमुद्दीन खान, नूर मोहम्मद, मतीन अख्तर, बाबर हुसैन, जौहर अली, वसीम खान, असलम अली, अतीक खान, मतलूब हैदर, आरिफ खान, नासिर खान, नासिर हुसैन, फिरोज हुसैन, अमजद अली, जियाउल खान। समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

मोहर्रम कमेटी के नवगठित पदाधिकारियों ने पर्व को परंपरागत एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने का भरोसा जताया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!