बलरामपुर:  बलरामपुर  जिले के थाना राजपुर पुलिस ने पशुओं को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए अवैध रूप से झारखंड की ओर ले जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना से संबंधित पांच नग भैंस-भैसा को भी बरामद कर जप्त किया है।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 को ग्राम कर्रा से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पांच नग भैंस-भैसा को मारते-पीटते और हांकते हुए कटिंग एवं वध के उद्देश्य से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और पशुओं को सुरक्षित बरामद किया।मामले में प्राप्त लिखित आवेदन और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 250/2026 दर्ज किया गया। प्रकरण में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) तथा बीएनएस की धारा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और आरोपी के कथन के आधार पर नंदलाल यादव पिता विजय यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बरबसपुर, पोस्ट करमी, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने घटना से संबंधित पांच नग भैंस-भैसा को वजह सबूत जप्त कर अपने कब्जे में लिया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस की विवेचना जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!