
अंबिकापुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात शाखा पुलिस ने शराब के नशे में बुलेट चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में पेश किया, जहां उसे 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
यातायात शाखा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/EC/3460को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम कृष्ण कुमार सिंह (27 वर्ष), पिता कालिंदर सिंह, निवासी दरिमा बताया। जांच के दौरान चालक के शराब के नशे में होने का संदेह होने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई।इसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्टके तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने प्रकरण में वाहन चालक को 10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने सहित यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रहे।




















