अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता का परिचय देते हुए गुम हुए नाबालिग बालक को चंद घंटों के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने सरगुजा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार  एक प्रार्थी ने साइबर सेल पहुंचकर मौखिक सूचना दी कि उसका नाबालिग पुत्र अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन पिछले 5-6 दिनों से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवालके निर्देश पर साइबर सेल की टीम को तत्काल नाबालिग की तलाश में लगाया गया। प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सहायता और अन्य माध्यमों से खोजबीन शुरू की।साइबर टीम की सक्रियता के चलते कुछ ही घंटों में गुम नाबालिग को अंबिकापुर के नए बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक अनुज जायसवाल, वीरेंद्र पैकरा, मनीष सिंह, रमेश रजवाड़े एवं राहुल केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!