
सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने दिवंगत प्रधान आरक्षक के पुत्र विकास सिंह को सोमवार, 24 अगस्त 2026 को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया है। उन्होंने बताया इनके दिवंगत पिता प्रधान आरक्षक मनोज सिंह जिला सूरजपुर में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने अनुकंपा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे। सोमवार को विकास सिंह को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। इस दौरान नवनियुक्त आरक्षक की मॉ बबीता सिंह व भाई आकाश सिंह उपस्थित रहे।



















