{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

अंबिकापुर: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नशामुक्त युवा – विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत सप्ताह-11 की गतिविधि के रूप में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को फिटनेस, साइकिलिंग, योग और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस. एन. पाण्डेय तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सरगुजा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं उद्बोधन से हुआ। मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस. एन. पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में नशे के दुष्प्रभावों तथा युवा पीढ़ी पर इसके व्यक्तिगत एवं सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने प्रतीकात्मक रूप से साइकिल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सेल्फी जोन में विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने तस्वीरें लेकर नशामुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने योग के महत्व तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉ. उमेश पाण्डेय (IQAC), डॉ. माधवेंद्र तिवारी (प्राध्यापक, विधि), संदीप कुशवाहा (प्राध्यापक, रसायनशास्त्र), सुसन्ना लकड़ा (प्राध्यापक, हिंदी), अतिथि व्याख्याता डॉ. ओमकार कुशवाहा, डॉ. यशपाल कन्नौजिया, वर्षा सिंह, श्वेता मिश्रा, गोविंद, डॉ. दामिनी स्वर्णकार एवं डॉ. बबीता पाण्डेय सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कुल 14 महाविद्यालयों का चयन किया गया था, जिनमें छत्तीसगढ़ के 6 महाविद्यालय शामिल थे। चयनित प्रत्येक महाविद्यालय में 200 से 250 स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए महाविद्यालय का चयन होना गौरव का विषय रहा।कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी एवं आयोजन प्रभारी दीपिका स्वर्णकार तथा कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन ने युवाओं को फिटनेस, योग, साइकिलिंग एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!