Delimitation Bill:  परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे है। जिस प्रस्ताव का कुछ दलों ने पहले विरोध किया था, अब वही इसके समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे है। इनमें डीएमके और शरद पवार की एनसीपी भी शामिल है। गठबंधन में उभरती इस असहमति को दूर करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद मोर्चा संभाल लिया है।

रविवार को मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता चेन्नई पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से होगी। बातचीत का मुख्य मुद्दा परिसीमन विधेयक है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही स्टालिन की पार्टी डीएमके ने इस बिल को समर्थन देने का ऐलान किया था। पार्टी सांसद ए राजा ने स्पष्ट किया कि डीएमके तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खड़गे और सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मीसा भारती तथा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस मुद्दे पर स्टालिन से चर्चा के लिए चेन्नई पहुंचे है।

स्टालिन और पवार को मनाने की कोशिश में कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं और एमके स्टालिन के बीच रविवार दोपहर 2 बजे बैठक प्रस्तावित है। चेन्नई में चर्चा के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुंबई रवाना होगा, जहां शरद पवार से मुलाकात की जाएगी। कांग्रेस की कोशिश है कि दोनों नेताओं को अपने रुख पर दोबारा विचार करने के लिए राजी किया जाए, ताकि परिसीमन के मुद्दे पर एनडीए के खिलाफ विपक्षी एकजुटता कायम रखी जा सके।

हालांकि, डीएमके और एनसीपी की ओर से विधेयक के समर्थन का ऐलान किए जाने के बाद उनके फैसले में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है। इसके बावजूद कांग्रेस नेतृत्व गठबंधन के भीतर पैदा हुई दूरी को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

अस्पताल में शरद पवार से मिल सकते है कांग्रेस नेता

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। इसी वजह से वे बीते तीन दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। संभावना है कि कांग्रेस नेता उनसे अस्पताल में ही मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि पवार के साथ यह बैठक करीब एक घंटे तक चल सकती है।

2 दिसंबर को राज्यसभा में आएगा विधेयक

केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश करने वाली है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं में सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान है। इसके बाद विधेयक को 2 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!