बलरामपुर/राजपुर। पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत संचालित पीएम श्री शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (PM SHRI SAGES), राजपुर में 1 जून से 15 जून 2026 तक 15 दिवसीय समर कैम्प का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।समर कैम्प के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए योग एवं व्यायाम, कला एवं शिल्प, हस्तशिल्प, चित्रकला, मिट्टी कला, खेलकूद, गायन, नृत्य, पुस्तक पठन, अंग्रेजी वार्तालाप तथा कंप्यूटर शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नई-नई जानकारियां हासिल कीं और रचनात्मक गतिविधियों का आनंद लिया।

समर कैम्प का संचालन विद्यालय के प्राचार्य गिरीश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता जितेंद्र कुमार, अलेक्स कुजूर, विवेक पैकरा,  अंजू, आर. के. तिवारी, अंकित गुप्ता, प्रधान पाठक जयंत राणा, स्वस्तिका पाठक सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।समापन अवसर पर विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और रचनात्मक प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!