

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से जिले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए अम्बिकापुर–रामानुजगंज रोड, सेमरसोत (एनएच-343) पर यात्री बसों की सघन जांच की गई।चेकिंग के दौरान बसों के परमिट, बीमा, फिटनेस और रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की जांच की गई।
बिना परमिट वाहन संचालन करते पाए जाने पर दो प्रकरणों में 10,000 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं सेंट जेवियर स्कूल, राजपुर की बस (क्रमांक CG 15 EG 2821) को बिना परमिट बाराती/सवारी परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर चलानी कार्रवाई किया गया।यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए जिला परिवहन अधिकारी के समन्वय से अन्य बस की व्यवस्था भी कराई गई। साथ ही संबंधित स्कूल बस का परमिट निरस्त करने और चालक का लाइसेंस निलंबित करने हेतु प्रतिवेदन परिवहन विभाग को भेजा गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन न करें।

































