Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनके अचानक निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस को गहरा सदमा दिया था. आज उनके निधन को छह साल हो चुके हैं, लेकिन वे अब भी लोगों की यादों और दिलों में बसे हुए हैं. उनकी पुण्यतिथि पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें AI की मदद से बनाई गई सुशांत की भगवान राम के रूप वाली तस्वीर भी शामिल थी. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे देखकर फैंस भावुक हो गए हैं.

श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की भावुक पोस्ट

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि छह साल बीत जाने के बाद भी सुशांत की यादें आज भी उतनी ही ताजा हैं. उन्होंने कहा कि जब भी वह अपने भाई को याद करती हैं, तो उनके जाने के तरीके के बारे में नहीं सोचतीं, बल्कि इस बात को याद करती हैं कि उन्होंने अपना जीवन किस तरह जिया. श्वेता ने बताया कि सुशांत को जीवन, सितारों, ब्रह्मांड और इंसानी दिमाग के रहस्यों को जानने की बहुत उत्सुकता थी. वह हर व्यक्ति के साथ सम्मान और विनम्रता से पेश आते थे और मानते थे कि केवल सफलता ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उसके साथ इंसानियत और दयालुता होना भी जरूरी है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!