बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा जमीन के अंदर छिपाकर बनाए गए एक गुप्त बंकर का पता लगाया, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और तकनीकी उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाया गया संदिग्ध बंकर मिला। सुरक्षा जांच और डिमाइनिंग कार्रवाई के बाद बंकर से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामग्री में होंडा कंपनी के दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बड़ी बैटरियां, एक छोटी बैटरी, आठ सोलर प्लेट, एक मोटर, एक वेल्डिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक देशी बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर तथा दो प्लास्टिक ड्रम शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद सामग्री का उपयोग माओवादी गतिविधियों और विस्फोटक तैयार करने में किया जा सकता था। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!