अंबिकापुर:  अंबिकापुर के थाना कोतवाली पुलिस ने स्कूटी (एक्टिवा) चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आदतन चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई वाहन को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया प्रीति शुक्ला निवासी मिशन चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई की शाम उन्होंने अपनी एक्टिवा (CG 15 CY 9930) को चोपड़ापारा स्थित आशियान कंस्ट्रक्शन के सामने खड़ी की थी। कुछ घंटे बाद और फिर सुबह देखने पर वाहन गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामेश्वर उर्फ अत्ता दास नाम का संदिग्ध व्यक्ति गुदरी बाजार चौक क्षेत्र में चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई एक्टिवा को रूनझून तालाब के पास से बरामद कर जब्त कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामेश्वर दास उर्फ अत्ता, पिता सखा दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी हर्राटिकरा चाटापारा थाना जयनगर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। सूरजपुर पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 07 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना कोतवाली अंबिकापुर पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!