

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शाला प्रवेश उत्सव 2026 का आयोजन प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यनारायण जायसवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजेश यादव पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत विश्रामपुर, सतीश तिवारी एवं नंदू राजवाड़े द्वय एल्डरमैन नगर पंचायत विश्रामपुर, रामानंद जायसवाल अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नागरिक तिजूराम राजवाडे, कैलाश सिदार तथा विजय नारायण राजवाड़े द्वारा मंडल अध्यक्ष, बाबूलाल राजवाड़े पूर्व जनपद सदस्य, बाबूलाल यादव, डॉ. सुनील श्रीवास्तव अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, बोधन राजवाड़े अध्यक्ष किसान कल्याण प्रकोष्ठ, धर्मजीत राजवाड़े बूथ अध्यक्ष, अमरेश राजवाड़े पूर्व अध्यक्ष एसएमसी, सुमित्रा सिंह सरपंच रुनियाडीह, खेलसाय राजवाड़े, मनोज पटेल तथा महादेव सिंह उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पायल राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री घरभरन राजवाड़े, अनुशासन मंत्री कुश देवांगन, खेल मंत्री कैलाश राजवाड़े तथा सांस्कृतिक मंत्री कोमल सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। संस्था में अध्ययनरत बच्चों की सुआ तथा करमा नर्तक दल के सांस्कृतिक प्रदर्शन ने अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन अर्चन के साथ किया गया। अतिथियों द्वारा कक्षा छठवीं में पैंतीस तथा कक्षा आठवीं में एक, कुल छत्तीस नव प्रवेशी बच्चों को रोली-तिलक लगा, माला पहनाकर, मिष्ठान खिलाकर पुस्तक तथा गणवेश देकर उन्हें कक्ष इंद्राज कराया गया। विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने व मन लगाकर पढ़ने, पालकों से शाम के समय बच्चों को पढ़ने बैठाने, शिक्षकों को मन से पढ़ाने तथा बच्चों का सतत आंकलन कर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करने प्रेरित किया गया। आपने विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में सत्यनारायण जायसवाल, राजेश कुमार यादव, कैलाश सिदार, विजय राजवाड़े, बाबूलाल राजवाड़े तथा बाबूलाल यादव द्वारा भी बच्चों को प्रतिदिन अध्ययन-अध्यापन करने प्रेरित किया गया। वर्ष 2025-26 में आठवीं कक्षा में टिकेश्वरी राजवाड़े, पियूष तथा रोशनी सिंह, सातवीं में पायल राजवाड़े, शिवम विश्वकर्मा तथा कोमल सिंह, छठवीं में शांति सिंह, वेद राजवाड़े तथा निशा राजवाड़े द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने के फलस्वरुप सुमित्रा सिंह सरपंच रुनियाडीह के सौजन्य से प्रथम ₹500, द्वितीय ₹300 तथा तृतीय ₹200 नगद पुरस्कार तथा कॉपी-पेन प्रदान किया गया तो वहीं विद्यालय परिवार द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति अवार्ड में कक्षा आठवीं के लिए रुपा सिंह, कक्षा सातवीं के लिए पायल राजवाड़े तथा खुशी सिंह और कक्षा छठवीं के लिए संध्या राजवाड़े को मोमेंटो-कॉपी-पेन देकर सम्मानित किया गया। मध्याह्न भोजन सहायिका सुमित्रा राजवाड़े व नान दईया तथा सफाई कर्मचारी घरपति सिंह को ड्रेस कोड देकर सम्मानित किया गया। वर्षा राजवाड़े अध्यक्ष ईको एवं यूथ क्लब एवं उनके सदस्यों निशा सिंह, दीपक राजवाड़े, धनेश्वर सारथी द्वारा अतिथियों से एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत बरगद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनमानस को दिया गया। अतिथियों ने बच्चों तथा पालकों संग मध्याह्न भोजन चावल, दाल, पुड़ी, मटर पनीर, भिंडी भूजिया, पापड़, आचार, सलाद तथा मीठा का स्वाद लिया तथा अन्य विद्यालयों हेतु अनुकरणीय बताया।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी तथा बच्चों के पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनशिक्षक विजेंद्रलाल जायसवाल, प्रधान पाठक रामचंद्र जायसवाल, उमा जायसवाल, विजय सिंह, मुश्ताक अली, परमेश्वर राजवाड़े, शिक्षक रिजवान अंसारी, एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता, कौशिल्या राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी, एनवति राजवाड़े पूर्व अध्यक्ष एसएमसी, जानकी, कमला प्रसाद राजवाड़े, आरती स्व सहायता समूह के सचिव भुवनेश्वरी राजवाड़े, फुलमेत, मानमती जायसवाल, रुकमणी सहित बाल कैबिनेट के समस्त मंत्री सक्रिय रहे।











