सूरजपुर: विगत दिनों 6 से 8 मई 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले के भ्रमण दौरा कार्यक्रम में भेंट मुलाकात के दौरान विभिन्न समाज, संगठन के प्रतिनिधियों से विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों को बड़ी गंभीरता से सुनी थी। उन्होंने इस दौरान जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहयोग करने का आश्वासन दिया था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। उन्हें आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आर्थिक सहायता घोषणा के परिपालन में हितग्राहियों को चेक प्रदान किया।

रितेश कुमार, ग्राम खोरमा, प्रतापपुर निवासी अपने पिता के लिए कैंसर इलाज के लिए 1 लाख रुपए चेक एव दिव्या कुशवाहा ग्राम करौंदामुड़ा अपने पति के निधन के पश्चात् आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आर्थिक सहायता की मदद मांगी थी, उन्हें 4 लाख रुपए की चेक आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री के संवेदनशीलता से प्राप्त हुआ है।

इसी तरह चंदन कुमार जो थोड़ा और थांगता का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है जो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आगे खेल नहीं कर पा रहा था, उन्हें भी 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय किया गया है। सविता गुप्ता बंगाली पारा सूरज को निवासी जिसके पति दिव्यांग है, उन्होंने घर बनाने हेतुआर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी जिसे 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदाय किया गया है। सभी लाभान्वित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मानवीय संवेदना के प्रति आभार प्रकट किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!