

लखनपुर/प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत के छात्र समीर उद्दीन ने CBSE 10वीं परीक्षा में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे लखनपुर में खुशी और गर्व का माहौल है। समीर अंबिकापुर स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
समीर के पिता समीम खान लखनपुर के पार्षद होने के साथ-साथ पत्रकार भी हैं। बेटे की इस सफलता से परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है। समीर की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें 9वीं कक्षा में अंबिकापुर के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में दाखिला दिलाया गया था।खास बात यह रही कि समीर रोजाना लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल आते-जाते थे, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और शानदार परिणाम हासिल किया।
समीर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है।

































