

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम चौरा के हुडहुड नाला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी- गली लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस एफएसएल यूनिट सीन ऑफ़ क्राइम व चिकित्सकों की संयुक्त टीम पहुंचकर महिला की शिनाख्त में जुटी। मृत्तिका की मौत का स्पष्ट कारण का पता नहीं चलने से महिला की लाश को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा जा रहा है!
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम चौरा के सरपंच ने मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना दिया कि ग्राम चौरा के हड़हुड नाला के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश सड़ी- गली पड़ी हुई है। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना तत्काल अपने उच्चधिकारी पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी को दी। उच्चधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम, FSL टीम से साथ मौके पर पहुंचकर देखा मृतक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में सड़ी-गली पड़ी हुई है। महिला की उम्र करीब 25 से 45 वर्ष की बताई जा रही है। महिला की लाश को जंगली जनवरों के द्वारा नोचा गया है। महिला अपने शरीर पर काले रंग की पेटी कोट व पीले रंग की ब्लाउज पहनी हुई है। जिसके आधार पर मृत्तिका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है ! पुलिस मौके पर पंचनामा बनाकर महिला की लाश को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने यह भी बताया की एक महिला खड़गवां चौकी क्षेत्र के गांव पंपापुर से गायब हुई थी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है।पुलिस मृतक महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।




















