नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी देश के वीर जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाएंगे। दिवाली की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट साझा कर अपने बस्तर दौरे की जानकारी दी। पीएम मोदी ने बताया कि वह बहादुर सुरक्षाबलों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह दिवाली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहे हैं। उन्होंने बस्तर का जिक्र करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां अब विकास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है।

सुरक्षाकर्मियों के बलिदान और समर्पण को करेंगे नमन

पीएम मोदी ने अपने संदेश में देश के सुरक्षाकर्मियों के साहस, त्याग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को नमन करने के लिए बस्तर पहुंच रहे हैं।प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।"

पीएम मोदी का यह दौरा उन सुरक्षाकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का अवसर होगा, जो देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!