

बलरामपुर। बलरामपुर जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत राजपुर तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को अतिरिक्त तहसीलदार बलरामपुर पदस्थ किया गया है, जबकि जिला कार्यालय बलरामपुर में पदस्थ तहसीलदार प्रतीक जायसवाल को राजपुर का नया तहसीलदार बनाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी प्रशासनिक आदेश में जिले के कई अन्य तहसीलों में भी पदस्थापना एवं स्थानांतरण किए गए हैं। वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, रामानुजगंज, कुसमी और रघुनाथनगर में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भेज दी गई है।











