
सूरजपुर: राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में नगर पंचायत प्रेमनगर के आम निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के मतदान केंद्रों में किया गया है।मतदाता संबंधित मतदान केंद्र पर निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर अपने एवं परिवार के पात्र सदस्यों के नाम की जांच कर सकते हैं। नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित दावा-आपत्तियां 30 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। वहीं, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 तक निर्धारित है।
नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें।




















