अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2016 से 15 अगस्त 2026 के बीच पीड़िता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने गांधीनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 516/26 के तहत धारा 69 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के लगातार प्रयास के बाद आरोपी अभिषेक यादव, पिता रामनारायण यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी बड़सरा, थाना भैयाथान, जिला सूरजपुर, हाल मुकाम गांधीनगर को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रियता से कार्य कर रही है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षकभारती मार्कण्डेय सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर महिला आरक्षक सरस्वती आरक्षक राहुल सिंह एवं रमन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!