{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रायगढ़:  फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 से 20 जून तक चले अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटियों में 56 स्थायी वारंट और 161 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान थाना जूटमिल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली की। इनमें 18 गिरफ्तारी वारंट और 13 स्थायी वारंट शामिल हैं। वहीं, थाना छाल ने 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट और 7 स्थायी वारंट शामिल हैं।इसके अलावा थाना धरमजयगढ़ ने 15, लैलूंगा और खरसिया ने 14-14, कोतवाली और भूपदेवपुर ने 11-11, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ ने 10-10 वारंटों की तामिली की। चौकी खरसिया ने 9, पूंजीपथरा और तमनार ने 8-8, कापू ने 6, घरघोड़ा ने 5 तथा पुसौर ने 4 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया।स्थायी वारंटों के निष्पादन में थाना चक्रधरनगर ने 7, कोतवाली ने 6, घरघोड़ा, कापू और तमनार ने 3-3 तथा धरमजयगढ़, भूपदेवपुर और पुसौर ने 2-2 वारंटियों को गिरफ्तार किया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों की तामिली रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!