बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना रघुनाथनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 27 जून की रात भोजन के बाद वह और उनकी पत्नी सो गए थे। देर रात जब वे दूसरे घर में पानी पीने पहुंचे तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की।अगली सुबह किशोरी मिलने पर उसने बताया कि जनकपुर निवासी नंदू अगरिया (23) उसे बहला-फुसलाकर घर से जंगल ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया।शिकायत के आधार पर रघुनाथनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और 29 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विशेष न्यायालय, रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उसे रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!