

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बासेन सर्किल के भेड़ाघाट और गोपालपुर सर्किल के ठरकी गांव में वन विभाग ने ढाई एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण हटाया। वन विभाग ने एक ट्रैक्टर ज़ब्त कर 7 लोगों पर छत्तीसगढ़ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई किया।
वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी के पदस्थ होते से वन माफियाओं, वन भूमि अतिक्रमण करने वालों पर हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि बासेन सर्किल के भेड़ाघाट गांव में दो एकड़ वन भूमि पर भेडाघाट निवासी राजकुमार यादव पिता जनकलाल यादव, गंगा यादव पिता रामधनी यादव, संतोष यादव पिता अवध यादव, प्रवीण यादव पिता अवध यादव, इंद्रदेव यादव पिता रामधनी यादव व बसंत यादव पिता रामधनी यादव ने वन भूमि पर कब्जा कर झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर जोताई कर रहे हैं। सूचना उपरांत वन विभाग ने अपने उच्चधिकारी वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी व उप वन मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव को सूचना दी।
उच्चधिकारियों के निर्देश पर डिप्टी रेंजर सुशील ठाकुर, सुनीता, विक्रम बखला, पुनीत सिंह राजेश कुमार, जगेश्वर राम आदि पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर अतिक्रमण हटाते हुए 7 लोगो पर छत्तीसगढ़ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई किया।

दूसरा गोपालपुर सर्किल के ठरकी गांव में आधा एकड़ वन भूमि पर देवनारायण यादव पिता रामजीत यादव ने वन भूमि पर कब्जा कर ट्रैक्टर से जोताई कर रहा था। सूचना उपरांत वन विभाग से डिप्टी रेंजर मालती मांझी वन व पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर 1 ट्रैक्टर ज़ब्त कर छतीसगढ़ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई किया










