
सूरजपुर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 17 प्रकार के पदों के 85 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित/कौशल परीक्षा रिक्त पदों पर 18 नवंबर 2026 को परीक्षा केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में निर्धारित कर दी गई है।साथ ही जिला चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों के लिए सूचना एवं सुविधा जिला सूरजपुर अधिकारिक वेबसाइट surajpur.nic.in पर जारी कर दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।











