रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस दौरान विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय की ओर से दिसंबर में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की बैठकों को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी और 17 दिसंबर को इसका समापन होगा।इस चार दिवसीय सत्र के दौरान सदन में विभिन्न विधायी कार्य संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी पेश किए जाने की संभावना है। ऐसे में दिसंबर में होने वाला यह विधानसभा सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की भी उम्मीद है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!