

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षु अधिकारियों को राज्य के पांच जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) [एसडीएम] के पद पर नियुक्त किया गया है।












