रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में पदस्थ विशेष सहायक (निजी स्थापना) ब्रजेश कुमार बाजपेई को हटा दिया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में 29 अक्टूबर को आदेश जारी कर उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया था। शासन का यह आदेश अब सामने आया है।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ब्रजेश कुमार बाजपेई राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। विभागीय कार्यों के सुचारु संपादन के उद्देश्य से उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में विशेष सहायक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।हालांकि, शासन के नए आदेश के तहत उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इस प्रशासनिक फैसले के बाद बाजपेई अब मंत्री की निजी स्थापना में अपनी सेवाएं नहीं देंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!