

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायगढ़ के निर्देशन में होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज, अंबिकापुर की एनसीसी कैडेट्स ने "एक पेड़ माँ के नाम" और "वन कैडेट, वन ट्री" अभियान के तहत महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए ग्राम माणिकप्रकाशपुर में वृक्षारोपण अभियान चलाया।
अभियान के दौरान प्रत्येक एनसीसी कैडेट ने एक-एक पौधा रोपित किया और उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन तथा एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट अंजना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी भी दी गई।वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय की पी.टी.आई. मिस राधा, ग्राम माणिकप्रकाशपुर के सरपंच अजीत राम तथा उपसरपंच सुन्ना राम का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं।










