बलरामपुर: जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए कुल 05 लाख 57 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 02 लाख 79 हजार 830 पुरूष मतदाता एवं 02 लाख 77 हजार 532 महिला मतदाता तथा 12 अन्य मतदाता हैं। विधानसभा निर्वाचन के सफल संचालन हेतु कुल 683 मतदान केन्द्र बनाया गया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 06-प्रतापपुर के 01 लाख 20 हजार 629 मतदाताओं के लिए 144 मतदान केन्द्र बनाया गया हैं, जिनमें 61 हजार 06 पुरूष मतदाता एवं 59 हजार 631 महिला मतदाता तथा 02 अन्य मतदाता हैं। इसी प्रकार 07-रामानुजगंज के 02 लाख 18 हजार 470 मतदाताओं के लिए 274 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 01 लाख 10 हजार 218 पुरूष एवं 01 लाख 08 हजार 245 महिला मतदाता तथा 07 अन्य मतदाता हैं तथा 08 सामरी के 02 लाख 18 हजार 265 मतदाताओं के लिए 265 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिनमें 01 लाख 08 हजार 606 पुरूष एवं 01 लाख 09 हजार 665 महिला तथा 03 अन्य मतदाता हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!