

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के चौकी सलका-उमेश्वरपुर क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतिका की पहचान के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे पार्वतीपुर निवासी महेश सिंह के घर के पास एक नव-निर्माणाधीन मकान में लगभग 54 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली। महिला का रंग सांवला, चेहरा लंबा, बाल अधपके थे। वह लाल रंग की साड़ी, लाल-नीले रंग का स्कार्फ और काले रंग की प्लास्टिक चप्पल पहने हुई थी।स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम-पता नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने पर तत्काल 108 एंबुलेंस से उसे प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में थाना प्रेमनगर में मर्ग क्रमांक 35/26 दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल शव को सीएचसी प्रेमनगर के मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो चौकी प्रभारी सलका-उमेश्वरपुर के मोबाइल नंबर 9131450928 पर संपर्क करें।

































