बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले में नारियल खरीदने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी में एक युवक ने पिता और बेटे पर धारदार कैंची से हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना 4 मई की रात करीब 8 बजे की है। रूपचंद केवट को सूचना मिली कि उनके भाई रूपेश केवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने हमला किया है। मौके पर पहुंचने पर दोनों घायल मेडिकल स्टोर के सामने बेहोश मिले, जबकि मनहरण की पीठ से खून बह रहा था।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद नारियल खरीदने को लेकर शुरू हुआ था। आरोपी ने गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी दी और कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रूपेश के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!