Madhav Tiwari: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच एक नाम पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया है मऊगंज के युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी. दिल्ली कैपिटल्स की डूबती नैया को किनारे लगाने वाले इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा दमदार प्रदर्शन किया कि स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह सिर्फ माधव की ही चर्चा हो रही है.

मऊगंज के युवा सितारे ने दिखाया दम

आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए करो या मरो मुकाबले में दिल्ली की टीम दबाव में थी. प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर लगी थीं और सामने पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी. ऐसे वक्त में मऊगंज के इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से मैच की पूरी कहानी बदल दी.

पंजाब के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

पहले गेंदबाजी में माधव तिवारी ने पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य का बड़ा विकेट लेकर दिल्ली को राहत दिलाई. उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 अहम विकेट झटके और पंजाब की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. लेकिन असली धमाका अभी बाकी था.

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 170 रन पर 6 विकेट गंवाकर दबाव में आ चुकी थी. स्टेडियम में सन्नाटा था और पंजाब जीत की खुशबू महसूस कर रहा था. तभी क्रीज पर आए माधव तिवारी. सिर्फ 8 गेंद पर खेल पूरी तरह बदल गया. माधव ने 2 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का जड़ते हुए नाबाद 18 रन बनाए और दिल्ली को रोमांचक जीत दिला दी. उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने पंजाब किंग्स के जबड़े से जीत छीन ली.

बने प्लेयर ऑफ द मैच

इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए माधव तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. कभी मऊगंज की गलियों में क्रिकेट खेलने वाला यह युवा अब आईपीएल के बड़े मंच पर चमक रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी में उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा था और अब वही खिलाड़ी टीम का सबसे बड़ा भरोसा बनकर उभरा है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!