
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें आगामी दो माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में पदस्थ किया है। इनमें कुछ प्रशिक्षु अधिकारियों को थाना-चौकी का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है, जबकि चार प्रशिक्षु उप निरीक्षक शहरी थानों में संबंधित थाना प्रभारियों के अधीन रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के 13 अधिकारियों का भी अस्थायी स्थानांतरण किया गया है।
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के आदेशानुसार जशपुर जिले को 13 प्रशिक्षु उप निरीक्षक आवंटित किए गए हैं। 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रशिक्षु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को थाना-चौकियों की कार्यप्रणाली, अपराधों की विवेचना, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। सिटी कोतवाली जशपुर, पत्थलगांव, बगीचा और कुनकुरी थानों में पदस्थ चार प्रशिक्षु उप निरीक्षक संबंधित थाना प्रभारियों के अधीन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं, अन्य प्रशिक्षु अधिकारियों को विभिन्न थाना-चौकियों में स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

इन थाना-चौकियों में पदस्थ हुए प्रशिक्षु एसआई
संतोष कुमार चौरसिया सिटी कोतवाली जशपुर
नील मणि निषाद - थाना पत्थलगांव
संतोष कुमार वर्मा थाना बगीचा
शेखर सिंह राजपूत थाना कुनकुरी
माधुरी वर्मा चौकी आरा
लक्ष्मी मरकाम चौकी मनोरा
जय प्रकाश चौकी पंडरापाठ
मोहन लाल मरकाम चौकी सोनक्यारी
राजकुमार चौकी करडेगा
देविका चौकी ऊपरकछार
जितेंद्र साहू थाना तुमला
विंबलेश्वरी मरकाम चौकी कोल्हेनझरिया
शेष नारायण दीवान चौकी कोतबा
13 पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण
प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना के साथ ही जिले में पुलिस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। ये स्थानांतरण आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।

स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
1. निरीक्षक राकेश यादव थाना बागबहार से थाना सन्ना।
2.उप निरीक्षक सुनील सिंह थाना दुलदुला से थाना बागबहार।
3. उप निरीक्षक सतीश सोनवानी चौकी पंडरापाठ से थाना दुलदुला।
4. उप निरीक्षक विवेक भगत चौकी मनोरा से थाना आस्ता।
5. उप निरीक्षक अर्जुन यादव थाना आस्ता से थाना बगीचा।
6. उप निरीक्षक बृजेश यादव चौकी कोतबा से चौकी दोकड़ा।
7. सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी चौकी करडेगा से चौकी कोतबा।
8. सहायक उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी चौकी आरा से चौकी पंडरापाठ।
9. सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर भगत चौकी ऊपरकछार से चौकी आरा।
10. सहायक उप निरीक्षक कुमार वैभव सिंह चौकी सोनक्यारी से चौकी मनोरा।
11. सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा चौकी कोल्हेनझरिया से चौकी सोनक्यारी।
12.सहायक उप निरीक्षक नीता कुरें थाना कुनकुरी से थाना पत्थलगांव।
13. सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किण्डो थाना पत्थलगांव से थाना कुनकुरी।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल के तहत एक ओर प्रशिक्षु अधिकारियों को मैदानी स्तर पर काम करने का अवसर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर अनुभवी पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। प्रशिक्षु अधिकारियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण से उन्हें पुलिसिंग, विवेचना और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों को समझने में मदद मिलेगी।




















