जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए एक प्रधान अध्यापक को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक शराब के नशे में धुत्त पाए गए और उन्होंने अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

जनगणना प्रशिक्षण बना विवाद की वजह, नशे में पहुंचे शिक्षक

जानकारी के मुताबिक 11 और 12 अप्रैल को एकलव्य आवासीय विद्यालय करपावंड में जनगणना ड्यूटी के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसी दौरान प्राथमिक शाला आवंराभाटा बकावंड में पदस्थ प्रधान अध्यापक टिकम ठाकुर नशे की हालत में पहुंचे थे।

अधिकारियों से किया दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद तुरंत एक्शन

प्रशिक्षण के दौरान टिकम ठाकुर ने मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना की शिकायत तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई, जिसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई।

नियमों के उल्लंघन पर निलंबन, दरभा बनाया गया मुख्यालय

जांच में सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी दरभा, जिला बस्तर तय किया गया है।

निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

आदेश के अनुसार निलंबन के दौरान संबंधित शिक्षक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!