अंबिकापुर: सरगुजा की सड़कों पर अब सरगुजा पुलिस की महिला गस्ती दल भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार भ्रमण करेंगी, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन मे छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण का एहसास दिलाने के उद्देश्य से 12 सदस्यीय महिला गस्ती दल का गठन किया गया हैं, जिसमे 1 उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक, 10 महिला आरक्षक ड्यूटी मे तैनात रहेंगी।

पुलिस लाइन अम्बिकापुर से महिला पुलिसकर्मियों की गस्ती दल को पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा महिला पुलिसकर्मियों की गस्ती दल को ब्रीफिंग के दौरान महिला जागरूकता एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए महिला पेट्रोलिंग टीम का गठन करना एवं महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु टीम को हर जरूरतमंद महिला तक सरगुजा पुलिस की सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला गस्ती दल आधुनिक संसाधनों से लैस होकर शहर के भीड़ भाड़ वाले जगहों पर, स्कूल कॉलेजो, चौपाटी आदि स्थानों पर लगातार भ्रमण कर आम नागरिकों को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करेगी साथ ही किसी आपत्कालीन स्तिथि मे एवं किसी अन्य दूसरी घटना के रोकथाम मे भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी, किसी भी अप्रिय स्तिथि मे महिला गस्ती दल को बॉडी कैमरा के माध्यम से उददंडता करने वालो की पहचान कर विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं , महिला गस्ती दल के साथ त्वरित कार्यवाही हेतु थाने की पेट्रोलिंग वाहन भी गस्ती दल के साथ रहेंगे, आमनागरिक महिला गस्ती दल की आवश्यकता महसूस होने पर डायल 112 एवं अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से अपनी सुचना दर्ज करा सकते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको,महिला थाना प्रभारी दुर्गेश्वरी चौबे, कंट्रोल रूम प्रभारी अंजू चेलक, सहायक उप निरीक्षक शंकर कश्यप एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!