
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लिए गौरव की खबर है। जिले में पूर्व नगर निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके पुलिस अधिकारी मनीष सिंह परिहार को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक'से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सम्मानित अधिकारियों की सूची में उनका नाम इन्वेस्टिगेशन फील्ड (अनुसंधान क्षेत्र) के अंतर्गत शामिल किया गया है।
मनीष सिंह परिहार को यह सम्मान उत्कृष्ट अनुसंधान, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। अपराधों की विवेचना और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक के लिए चयनित किया गया है।उनकी इस उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मनीष सिंह परिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित होना पुलिस अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। मनीष सिंह परिहार की इस उपलब्धि से सरगुजा पुलिस का गौरव बढ़ा है।










