अंबिकापुर: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का लगातार पांच वर्षों तक दैहिक एवं मानसिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दरिमा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2026 को प्रार्थिया ने थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के निवासी रामकरण सिंह ने उसकी बेटी को शादी का भरोसा देकर पिछले पांच वर्षों से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार विवाह का आश्वासन देता रहा, लेकिन 28 अप्रैल 2026 को बातचीत के दौरान उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और किसी अन्य युवती से विवाह करने की बात कही। इससे पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत धारा 376, 313 भादवि एवं 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान दरिमा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 30 अप्रैल 2026 को आरोपी रामकरण सिंह पिता रामनाथ सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी जमगवां थाना दरिमा जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पूरे मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह, आरक्षक अशोक कुजूर एवं टिकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!