
आज की बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे में लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने पर इलाज के खर्च के साथ परिवार पर आर्थिक दबाव भी बढ़ सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हेल्थ शील्ड प्लान 907 पेश किया है। इस पॉलिसी के तहत निर्धारित नियम और शर्तें पूरी होने पर अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान रोजाना आर्थिक सहायता मिल सकती है।
अस्पताल में भर्ती रहने पर रोजाना 10 हजार रुपये तक का लाभ
LIC के हेल्थ शील्ड प्लान में हॉस्पिटल कैश बेनिफिट की सुविधा दी गई है। इसके तहत पॉलिसीधारक को अस्पताल में भर्ती रहने पर प्रतिदिन 2,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक मिल सकते है। इस राशि का उपयोग मरीज और उसके परिवार के लोग इलाज के दौरान होने वाले अन्य खर्चों के लिए कर सकते है।
प्लान में मिलते है ये अतिरिक्त फायदे
इस पॉलिसी में हॉस्पिटल कैश बेनिफिट के अलावा कुछ अन्य सुविधाओं का भी प्रावधान है।
- लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने पर अतिरिक्त राशि: यदि पॉलिसीधारक एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहता है, तो निर्धारित शर्तों के तहत अतिरिक्त एकमुश्त रकम मिल सकती है।
- क्लेम नहीं करने पर लाभ: लगातार तीन साल तक कोई क्लेम नहीं करने पर दैनिक लाभ में बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है।
- हेल्थ चेकअप: पॉलिसी के तहत स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी दी जाती है।
- पॉलिसी अवधि: इस प्लान की अवधि 15 साल रखी गई है।
- प्रीमियम: प्रीमियम की राशि उम्र, परिवार के सदस्यों और चुने गए लाभों के आधार पर तय होगी।
- प्रीमियम माफी: कुछ विशेष परिस्थितियों में प्रीमियम भुगतान से छूट की सुविधा भी मिल सकती है।
सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज पर भी आर्थिक मदद
हेल्थ शील्ड प्लान में बड़ी सर्जरी के लिए एकमुश्त रकम देने का प्रावधान है। इसके अलावा कुछ गंभीर बीमारियों और निर्धारित मेडिकल प्रक्रियाओं के इलाज पर भी आर्थिक सहायता मिल सकती है। हालांकि, इन लाभों का दावा करने के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की न्यूनतम अवधि समेत अन्य शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।
पॉलिसी खरीदने से पहले इन नियमों को समझें
LIC हेल्थ शील्ड प्लान लेने से पहले इसके सभी लाभ, क्लेम की शर्तें और भुगतान की सीमाएं अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है। ICU में भर्ती होने पर मिलने वाले लाभ, प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी से बाहर निकलने से जुड़े नियमों की भी जांच करे।पॉलिसी से संबंधित पूरी और सटीक जानकारी के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दस्तावेज और नियम-शर्तें जरूर पढ़ें।










