
Punjab AAP MLA Resign: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने 31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके करीब 24 घंटे बाद ही दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
समाना और सनौर के विधायकों ने छोड़ी पार्टी
AAP से इस्तीफा देने वाले विधायकों में पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह शामिल है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे है। दोनों विधायकों के अचानक इस्तीफे से पार्टी के भीतर और प्रदेश की राजनीति में नए सवाल खड़े हो गए है।
चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएंगे इस्तीफे की वजह
दोनों विधायकों ने पार्टी छोड़ने के कारणों की जानकारी देने के लिए चंडीगढ़ में शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। अब इस बात पर नजर रहेगी कि वे इस दौरान अपने फैसले के पीछे की वजह क्या बताते है।
AAP ने इस्तीफे पर क्या प्रतिक्रिया दी?
दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी का कहना है कि दोनों विधायकों को पहले ही किनारे किया जा चुका था।वहीं, राजनीतिक गलियारों में दोनों नेताओं के पुराने विवादित बयानों और उनसे जुड़े मामलों को लेकर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, उनके इस्तीफे की वास्तविक वजह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।











