{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवा डैम के आगे शीशम पेड़ के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 5 मवेशी बरामद किए गए। घटना के बाद अज्ञात  तस्कर मौके से फरार हो गए।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात देवसरा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक JH 01 Q 7595 रास्ते में पंक्चर हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन पंक्चर होने के बाद अज्ञात तस्कर स्कॉर्पियो को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

सुबह ग्रामीणों की नजर वाहन पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 4 बैल एवं 1 गाय को अत्यंत अमानवीय तरीके से भरा हुआ पाया गया।

पुलिस ने वाहन और मवेशियों को अपने कब्जे में लेकर जब्ती की कार्रवाई की है। मामले में अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस वाहन के पंजीयन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!