लखनपुर/प्रिंस सोनी: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को शहीद उदय मुदलियार की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद उदय मुदलियार के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद उदय मुदलियार के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, देशभक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अध्यक्ष अमित सिंह देव, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, जमील खान, देवनारायण सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सतेंद्र राय, असफाक खान, रामसूजन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी शराफत अली, देवधारी चौधरी, मोहर लाल, अजर चौधरी, अनिल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, रमेश साहू, उमेश सोनवानी, धीरज दास, बंधन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने शहीद उदय मुदलियार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा और उनके बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!