नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स और अतिरिक्त फायदे पेश किए हैं। इसी बीच कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद 70 दिन की वैलिडिटी वाला 666 रुपये का प्रीपेड प्लान भी यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस प्लान में रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ कॉलिंग और SMS समेत कई सुविधाएं दी जाती हैं।

70 दिन तक चलेगा रिचार्ज

जियो के 666 रुपये वाले प्लान की वैधता 70 दिनों की है। इस हिसाब से ग्राहक का रोजाना खर्च करीब 9.50 रुपये बैठता है। प्लान में हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। यानी पूरी वैधता के दौरान ग्राहकों को कुल 105GB डेटा मिलता है।इसके अलावा यूजर्स को देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। हर दिन 100 SMS भी मुफ्त दिए जाते हैं। यानी सामान्य कॉलिंग और रोजमर्रा के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए यह प्लान कई ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

OTT और क्लाउड की सुविधा भी

666 रुपये वाले प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS के अलावा JioTV और Jio AI Cloud जैसी सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, इस रिचार्ज के साथ अलग से अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ शामिल नहीं है। ऐसे में 5G का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को दूसरे पात्र प्लान पर जाना पड़ सकता है।

10वीं वर्षगांठ पर जियो का मेगा ऑफर

जियो ने अपनी 10वीं एनिवर्सरी के अवसर पर 3,599 रुपये वाले वार्षिक प्लान पर भी अतिरिक्त डेटा का ऑफर पेश किया है। यह प्लान लंबे समय तक रिचार्ज से छुटकारा चाहने वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और नेशनल रोमिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से Google Gemini AI Pro, JioTV और Jio AI Cloud जैसे फायदे भी बताए गए हैं। प्लान में JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन, हॉलीवुड कंटेंट और 50GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं।कुल मिलाकर, जियो के 666 रुपये वाले प्लान को उन ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प माना जा सकता है, जिन्हें करीब ढाई महीने की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की जरूरत है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!