{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

जशपुर: जशपुर पुलिस ने महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग दुष्कर्म मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों मामले कुनकुरी और तपकरा थाना क्षेत्र के हैं, जहां आरोपियों ने शादी का झांसा देकर महिला और नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण किया।

जानकारी के अनुसार कुनकुरी थाना क्षेत्र  की 27 वर्षीय विधवा महिला ने 1 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान सत्यनारायण राम (30) से हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर वर्ष 2024 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

वहीं तपकरा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका के वापस लौटने पर उसने बताया कि उसका परिचित आदर्श भगत (19) उसे मेला दिखाने के बहाने मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक अपने घर में रखा। इस दौरान आरोपी ने उसका दैहिक शोषण किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बीएनएस की धाराओं 137(2), 64(2)(m), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया तथा घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की। कुनकुरी और तपकरा थाना पुलिस की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में जशपुर पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!