कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने तमिलनाडु से बुल्गारिया को 1.755 मीट्रिक टन जैविक ताड़ के गुड़ के पाउडर के निर्यात में सहायता प्रदान की है। यह खेप भारत के ताड़ के पेड़ से बने पारंपरिक उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश करने और देश के जैविक निर्यात उत्पादों में विविधता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने 15 अक्टूबर 2026 को खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस खेप का निर्माण और निर्यात ईरोड स्थित मेसर्स वेलबीइंग फूड्स द्वारा चेन्नई स्थित मेसर्स चेट्टी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया है। यह खेप चेन्नई बंदरगाह के माध्यम से समुद्री मार्ग से भेजी जाएगी। विदेशी आयातक और वितरक बुल्गारिया स्थित मेसर्स सो लाइफ लिमिटेड है।

इस पहल का उद्देश्य तमिलनाडु के पारंपरिक ताड़ के उत्पादों के लिए बाजार संबंधों को मजबूत करना और जैविक खेती वाले उत्पादकों के लिए नए अवसर पैदा करना है। यह पहल 137 एकड़ भूमि पर जैविक खेती को कवर करती है और बेहतर बाजार पहुंच और निर्यात-उन्मुख मूल्य श्रृंखलाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है। घरेलू बाजार की तुलना में किसानों को लगभग 15-22 प्रतिशत और निर्माताओं को 17 प्रतिशत अधिक मूल्य प्राप्त होता है जिससे किसानों के लिए लाभ बढ़ाने और स्थायी आजीविका का समर्थन करने का अवसर मिलता है।

ताड़ के फूलों के रस से बना ताड़ी का गुड़ पाउडर एक पारंपरिक भारतीय मीठा पदार्थ है, जिसमें मूल्यवर्धन और व्यापक अंतरराष्ट्रीय बाजार स्वीकृति की अपार संभावनाएं हैं। परिष्कृत चीनी के विकल्प के रूप में यह विटामिन और खनिजों सहित कई संभावित पोषण संबंधी लाभ प्रदान करता है।

ताड़ के पेड़ से बने उत्पाद पारंपरिक उत्पादन पद्धतियों और ताड़ के पेड़ के उपयोग से जुड़े हैं जो तमिलनाडु के कृषि और सांस्कृतिक परिदृश्य का लंबे समय से अभिन्न अंग रहा है। इस संसाधन से निर्यात के लिए तैयार उत्पाद विकसित करने से बाजार के अवसरों का विस्तार करने के साथ-साथ उत्पादकों और व्यापक मूल्य श्रृंखला को समर्थन देने का अवसर मिलता है।

भारतीय उत्पादकों तथा विदेशी खरीदारों के बीच संबंध स्थापित करने में सहयोग प्रदान करता है। बुल्गारिया को जैविक ताड़ के गुड़ पाउडर का पहला निर्यात बाजार विस्तार के नए रास्ते खोलेगा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत के पारंपरिक उत्पादों की उपस्थिति को मजबूत करेगा। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!