लखनपुर/ प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर रेणुका नदी स्थित राजवाड़े ढाबा के समीप शनिवार रात करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार मार्शल वाहन और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर से हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मार्शल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मार्शल वाहन में सवार चालक प्रेम दास, सुंदर राम राजवाड़े और धनुर्धर राम शराब के नशे में थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक रामकुमार यादव एवं चालक ने तत्काल लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव वाहन बुलाया। शव वाहन चालक महमूद खान की सहायता से शव को लखनपुर अस्पताल लाकर शवगृह में सुरक्षित रखा गया।रविवार सुबह करीब 11 बजे मृतक की पहचान मनोज गोंड (पिता- भीम गोंड), निवासी ग्राम रनहत, प्रतापपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन लखनपुर थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना में शामिल मार्शल वाहन और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश के साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!