{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर/उदयपुर: अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर थाना क्षेत्र के विवान फ्यूल्स के पास  हुए भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार विकासखंड उदयपुर के केसगांवा में पदस्थ शिक्षक प्रदीप कश्यप और पतरापारा निवासी भुनेश्वर राजवाड़े मोटरसाइकिल से लखनपुर से उदयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विवान फ्यूल्स के समीप उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।हादसा इतना गंभीर था कि शिक्षक प्रदीप कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भुनेश्वर राजवाड़े गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी हुई थी।घायल को तत्काल उपचार के लिए अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!