CG Crime: रायगढ़: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर कपड़े खींचकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में गांव के सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुरानी रंजिश के चलते उठाया कदम

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी. पुलिस ने अभियान ‘संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया. जोबी चौकी पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और वीडियो रिकॉर्ड करने वाला मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

घटना का वीडियो भी बनाया

आरोपियों द्वारा घटना का वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है. रायगढ़ एसएसपी के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई की जा रही है. शिकायत मिलते ही जोबी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. बताते चलें, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!