{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन के दौरान पूर्व जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता ने सरकारी नौकरियों में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रदेश के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए सभी विभागों में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष किए जाने की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ में कई विभागों में समय पर भर्तियां नहीं निकलने के कारण बड़ी संख्या में युवा सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं। भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और मौजूदा आयु सीमा कम होने से अनेक अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर नहीं मिल पाते।

दुर्गा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में हजारों शिक्षित बेरोजगार युवा वर्षों से विभिन्न सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन समय पर भर्ती नहीं होने के कारण उनकी उम्र सीमा समाप्त हो रही है, जिससे उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को युवाओं के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए सभी विभागों में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आयु सीमा बढ़ने से उन अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा, जो लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्ती में देरी के कारण पात्रता खोने की कगार पर हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्ञापन प्राप्त कर मांग पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!