
राजपुर वृत्त की कार्रवाई में दो आरोपियों से कुल 9.48 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
बलरामपुर /राजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आबकारी विभाग राजपुर वृत्त द्वारा अन्य प्रांतों की मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 9.48 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
पहले प्रकरण में आबकारी विभाग ने दामोदर राम पिता महावीर यादव (67 वर्ष) निवासी ग्राम डीपाडीहकला के विरुद्ध धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण क्रमांक 02/2026 कायम किया। आरोपी के कब्जे से 10 नग अद्धा रॉयल स्टेज मदिरा (375 एमएल), 06 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की (180 एमएल) तथा 03 नग रॉयल चैलेंज (180 एमएल) जब्त की गई। कुल 5.37 बल्क लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की बरामद हुई, जिसमें झारखंड राज्य की मिलावटी एवं मध्यप्रदेश राज्य की मदिरा शामिल है।
दूसरे प्रकरण में आबकारी विभाग ने मुन्ना लाल गुप्ता पिता हेमंत गुप्ता (35 वर्ष) निवासी राजपुर, थाना राजपुर के विरुद्ध धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 12 नग मैकडॉवेल नंबर-1 (180 एमएल) एवं 03 नग सिम्बा बीयर (650 एमएल) जब्त की गई। इस प्रकरण में कुल 4.11 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद हुई।
दोनों मामलों की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक राजवाड़े, राकेश तिर्की, आबकारी मुख्य आरक्षक गिरजाशंकर शुक्ला, धर्मजीत राम शर्मा, आबकारी आरक्षक प्रियेश साहू, महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का एवं हेमंती तिर्की तथा वाहन चालक अमोल सिंह शामिल रहे।




















